• Fri. Oct 30th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

Month: September 2026

  • Home
  • सेवा दिवस पर स्वास्थ्य शिविर, 100 लोगों की निशुल्क जांच

सेवा दिवस पर स्वास्थ्य शिविर, 100 लोगों की निशुल्क जांच

काशीपुर। मंडी समिति काशीपुर में 16 और 17 सितंबर को सेवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के तहत पहले दिन ‘स्वच्छ मंडी-स्वच्छ किसान’ अभियान चलाकर मंडी परिसर में विशेष सफाई अभियान…

हरिपुर कालसी में मां यमुना की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण, नए घाटों का लोकार्पण

विकासनगर (देहरादून)। विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को हरिपुर कालसी में मां यमुना की 21 फीट ऊंची प्रतिमा…

यमुना तट पर 2100 दीपों से जगमगाया हरिपुर कालसी, 7.52 करोड़ के घाट का लोकार्पण

विकासनगर (देहरादून)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर हरिपुर कालसी का यमुना तट आस्था, संस्कृति और विकास के रंग में नजर आया। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत यमुना तट…

उत्तराखंड में जरूरतमंदों के लिए 1647 नए आवास मंजूर, जल्द जारी होगा बजट

देहरादून। उत्तराखंड में आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों के अपने घर का सपना जल्द पूरा होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 (शहरी) के तहत प्रदेश के…

ब्रिक्स समझौतों से उत्तराखंड के विकास और आपदा प्रबंधन को मिल सकती है नई गति

देहरादून। ब्रिक्स सम्मेलन में पर्यावरण, जैव विविधता, आपदा प्रबंधन और विकास से जुड़े कई अहम समझौतों के बाद उत्तराखंड जैसे हिमालयी राज्यों के लिए नई संभावनाएं बनती दिखाई दे रही…

अग्निवीर भर्ती योजना को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

देहरादून। अग्निवीर भर्ती योजना को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए योजना को समाप्त करने और सेना में पहले की तरह स्थायी भर्ती प्रक्रिया बहाल करने की…

नए यमुना घाट पहुंचे सीएम धामी, माता यमुना की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का किया अनावरण

विकासनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को हरिपुर कालसी स्थित नए यमुना घाट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जमुना धाम में माता यमुना की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।…

कोटद्वार में यूकेडी की सभा, क्षेत्रीय मुद्दों और स्थानीय समस्याओं पर हुई चर्चा

कोटद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) की ओर से आयोजित सभा में उत्तराखंड के क्षेत्रीय मुद्दों, दल की विचारधारा और कोटद्वार क्षेत्र की लंबे समय से लंबित समस्याओं पर चर्चा की गई।…

खटीमा में सीएम धामी के जन्मदिन पर मैराथन, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 51वें जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को खटीमा में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। सितारगंज मार्ग स्थित देवभूमि धर्मशाला से अमाऊं तक आयोजित…

उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ फिल्म को सरकार की राहत, टिकटों पर एसजीएसटी की होगी प्रतिपूर्ति

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ को प्रोत्साहित करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में फिल्म के टिकटों पर वसूले जाने वाले राज्य…

Latest Post

कांग्रेस की उत्तराखंड न्याय यात्रा शुक्रवार को विधायक एवं कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में डोईवाला में निकाली गई। यात्रा ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर प्रेमनगर बाजार होते हुए रतन निर्मल फार्म पहुंची, जहां यात्रा एक जनसभा में तब्दील हो गई। यात्रा में कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भागीदारी की। सभा को संबोधित करते हुए प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार और कुशासन के आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न्याय यात्रा के माध्यम से उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने, प्रदेश में व्याप्त जनसमस्याओं के समाधान और जनता की आवाज को बुलंद करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि भाजपा शासन में जनता खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। उन्होंने अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय की मांग को प्रमुखता से उठाया। यात्रा को ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सोनी भावना सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस नेताओं ने समर्थन दिया। वक्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।