• Wed. Mar 18th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

मारपीट में ऑटो सवार महिला समेत चार घायल, केस दर्ज

ByParyavaran Vichar

Jul 31, 2024

काशीपुर। ऑटो सवार एक महिला समेत चार लोगों को हमलावरों से मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के कचनालगाजी निवासी रामबाबू उर्फ अमित शर्मा ने कोतवाली पुलिस में तहरीर सौंपी। इसमें बताया कि 27 जुलाई की शाम वह पीरुमदारा से धान लगाकर अपने ऑटो से घर लौट रहा था।

इसी दौरान रामनगर रोड स्थित एसआरएफ पुलिया के पास हैप्पी व हरमन ने उसे रोककर मारपीट की, तब कुछ लोगों ने समझाकर मामला शांत करा दिया। इसके कुछ देर बाद जब अमित अपने घर जा रहा था, तब चक्की के सामने लाठी-डंडों से लैस हैप्पी, हरमन, टीपू, अभय, टोनी व बलवीर आदि ने उसके व ऑटो में सवार लोगों के साथ मारपीट की।

मारपीट में ऑटो सवार महिला रेखा देवी का हाथ टूट गया, नरोत्तम के सिर पर गंभीर चोट आई और सूरजपाल भी घायल हो गया। बताया कि हमलावरों ने उसके ऑटो में तोड़फोड़ कर उसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *