• Fri. Nov 27th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

भाजपा-कांग्रेस के बीच अपनी पहचान मजबूत करने की चुनौती से जूझ रहा क्षेत्रीय दल

ByParyavaran Vichar

Nov 27, 2026

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने के लिए उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य आंदोलन से जुड़ी राजनीतिक विरासत और क्षेत्रीय मुद्दों को आधार बनाकर दल एक बार फिर मतदाताओं के बीच अपनी पहचान मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। हालांकि भाजपा और कांग्रेस के बीच तीसरे राजनीतिक विकल्प के रूप में जगह बनाना यूकेडी के लिए आसान नहीं होगा।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

राज्य आंदोलन की विरासत को जनसमर्थन में बदलने की चुनौती

यूकेडी के सामने सबसे बड़ी चुनौती राज्य आंदोलन के दौरान बनी अपनी राजनीतिक पहचान को व्यापक चुनावी समर्थन में बदलने की है। उत्तराखंड राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इस क्षेत्रीय दल को अब उस विरासत के सहारे मतदाताओं के बीच अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता साबित करनी होगी।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती के अनुसार, पार्टी कार्यकर्ता इन दिनों घर-घर चर्चा और घर-घर पर्चा अभियान के माध्यम से जनता से संपर्क कर रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य लोगों के बीच पहुंचकर क्षेत्रीय मुद्दों पर संवाद करना और संगठन के पक्ष को सामने रखना है।

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की तैयारी

भाजपा और कांग्रेस के मुकाबले संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना भी यूकेडी के लिए बड़ी चुनौती है। दोनों राष्ट्रीय दलों के पास प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं का नेटवर्क मौजूद है। ऐसे में यूकेडी को भी अपनी सांगठनिक उपस्थिति का विस्तार करना होगा।

दल के केंद्रीय अध्यक्ष ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए एक बूथ और 10 यूथ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके जरिए प्रत्येक बूथ पर युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और चुनावी गतिविधियों में कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की कोशिश की जा रही है।

क्षेत्रीय मुद्दों पर ठोस नीति की जरूरत

उत्तराखंड क्रांति दल लंबे समय से मूल निवास, भू-कानून, स्थायी राजधानी गैरसैंण, बेरोजगारी और पलायन जैसे मुद्दों को उठाता रहा है। ये विषय प्रदेश की राजनीति में भी महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। लेकिन चुनावी मुकाबले में प्रभावी भूमिका निभाने के लिए दल के सामने इन मुद्दों पर केवल बयान देने के बजाय ठोस नीतिगत विकल्प जनता के सामने रखने की चुनौती है।

मतदाताओं के बीच अपनी विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए यूकेडी को यह स्पष्ट करना होगा कि सत्ता में आने पर इन समस्याओं के समाधान के लिए उसकी कार्ययोजना क्या होगी और प्रस्तावित नीतियों को किस तरह लागू किया जाएगा।

आगामी विधानसभा चुनावों में यूकेडी की रणनीति, जनसंपर्क अभियान और संगठनात्मक सक्रियता कितनी प्रभावी साबित होती है, यह चुनावी नतीजों में सामने आएगा। फिलहाल दल भाजपा और कांग्रेस के बीच अपनी अलग राजनीतिक पहचान स्थापित करने की कोशिश में जुटा है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *