• Sat. Nov 7th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

तीर्थनगरी में ट्रैफिक का तांडव, गलियों तक जाम में जकड़ी ऋषिकेश

ByParyavaran Vichar

Apr 12, 2025

ऋषिकेश : लगातार तीन दिन के अवकाश के चलते तीर्थनगरी ऋषिकेश में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। शहर की मुख्य सड़कों से लेकर संकरी गलियों तक वाहनों का रेला इतना बढ़ा कि हरिद्वार से ऋषिकेश पहुँचने में पांच घंटे से अधिक का समय लग गया।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

हरिद्वार बाईपास मार्ग पर खांड गांव से इंद्रमणि बड़ोनी चौक तक करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। वाहन रेंगते हुए इंच-इंच आगे बढ़ते रहे और लोग ढाई से तीन घंटे तक फंसे रहे। शुक्रवार से ही दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक राफ्टिंग और छुट्टियां मनाने के लिए पहुंचे, जिससे शनिवार सुबह से ही सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें दिखने लगीं।

तपोवन और शिवपुरी के कैंप और होटलों में पहले से की गई बुकिंग के चलते अधिकतर वाहन वहीं की ओर जा रहे थे। इंद्रमणि बड़ोनी चौक से लेकर एआरटीओ कार्यालय तक सुबह 10 बजे तक जाम था, जो दोपहर होते-होते खांड गांव तक पहुँच गया। गौरा देवी चौक से ढालवाला और तपोवन तक भी भारी जाम की स्थिति बनी रही।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

जाम के कारण कई वाहन चालक गलियों में घुस गए, जिससे मोहल्ले की संकरी सड़कों तक जाम की चपेट में आ गईं। स्थानीय लोग और पर्यटक गलियों में भी वाहन लगाकर खड़े हो गए, जिससे हालात और बिगड़ गए।

पर्यटक लौटने को मजबूर हरिद्वार से आए पर्यटक नितिन, अजय और बीरपाल ने बताया कि वे सुबह 8 बजे हरिद्वार से निकले और ऋषिकेश पहुँचने में पांच घंटे लग गए। सामान्यतः यह दूरी एक घंटे से भी कम में पूरी हो जाती है।

पंजाब से आए 25 यात्रियों के समूह ने हरिद्वार से ऋषिकेश घूमने के लिए बस बुक की थी, लेकिन दो घंटे तक इंद्रमणि बड़ोनी चौक पर फंसे रहने के बाद उन्होंने वापस लौटने का फैसला किया।

स्कूल वाहन चालकों ने खड़े किए हाथ जाम का असर स्कूली बच्चों तक भी पहुंचा। कई ऑटो चालकों ने जाम के चलते बच्चों को लेने से मना कर दिया, जिसके चलते अभिभावकों को दुपहिया वाहनों से खुद बच्चों को लाना पड़ा।

एंबुलेंस भी फंसी जाम में सबसे चिंताजनक स्थिति एंबुलेंसों की रही। कई जगहों पर मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंसें घंटों जाम में फंसी रहीं। साइरन बजते रहे, लेकिन रास्ता नहीं मिला।

प्रशासन के प्रयास यातायात प्रभारी मुनिकीरेती उमा दत्त सेमवाल ने बताया कि अत्यधिक दबाव के चलते बाईपास को वन-वे किया गया है और जरूरत के हिसाब से बैरिकेडिंग की जा रही है। ऋषिकेश के यातायात प्रभारी अनवर खान ने बताया कि हरिद्वार से आने वाले वाहनों को नेपाली फार्म से डायवर्ट किया गया है, लेकिन ट्रैफिक की वापसी नहीं हो रही। लक्ष्मणझूला के यातायात प्रभारी अमित भट्ट ने बताया कि बैराज से एंट्री बंद कर दी गई है और सिर्फ वापसी के वाहनों को निकाला जा रहा है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post