• Sat. Nov 7th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

अंबेडकर मानवता धर्म के सबसे बड़े प्रवर्तक और समाज सुधारक: रेखा आर्या

ByParyavaran Vichar

Apr 13, 2025

देहरादून :  बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व बेला पर रविवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने स्कूली बच्चों के साथ भीम पदयात्रा निकाली। पवेलियन ग्राउंड से घंटाघर तक की पदयात्रा में कई स्कूल कॉलेज के सैकड़ो छात्र छात्रा शामिल हुए।पदयात्रा का शुभारंभ करते हुए पवेलियन ग्राउंड में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर मानवता धर्म के सबसे बड़े प्रवर्तक और समाज सुधारक थे। उन्होंने हर जाति, धर्म, समाज के मानव मात्र के जीवन की गरिमा को स्थापित करने के लिए संघर्ष किया।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

रेखा आर्या ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर को एक समय सामाजिक कुरीतियों के चलते पढ़ाई से वंचित करने का प्रयास किया गया, लेकिन अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति के बल पर वह दुनिया के जाने-माने कानूनविद और अर्थशास्त्री बने। उन्होंने छात्रों से अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश का युवा अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेकर स्वयं को राष्ट्र, समाज, न्याय और संविधानवाद की राह में समर्पित करें।इस अवसर पर मंत्री ने स्कूल और कॉलेज के छात्रों को न्याय, अहिंसा, समता और सामाजिक सुधार को अपनाने की सीख दी।इस अवसर पर खेल निदेशक प्रशांत आर्य व अन्य अधिकारी और कॉलेज एवं स्कूली छात्र उपस्थित रहे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post