• Sun. Jul 27th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

हम दो-हमारे दो से नीचे पहुंची भारत की जन्म दर

ByParyavaran Vichar

Jun 11, 2025

नई दिल्ली । संयुक्त राष्ट्र की नवीनतम जनसांख्यिकी रिपोर्ट के अनुसार भारत की कुल प्रजनन दर घटकर 1.9 हो गई है, जो जनसंख्या को स्थिर बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रतिस्थापन दर 2.1 से भी कम है। इसका अर्थ है कि औसतन भारतीय महिलाएं अब एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक जनसंख्या बनाए रखने के लिए जरूरी संख्या से कम बच्चे पैदा कर रही हैं।

हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 के अंत तक भारत की आबादी 1.46 अरब तक पहुंचकर विश्व में सबसे अधिक होगी। अनुमान है कि अगले 40 वर्षों में जनसंख्या 1.7 अरब तक पहुंचेगी, इसके बाद इसमें गिरावट शुरू होगी।

जनसांख्यिकीय स्थिति:

  • 0-14 वर्ष: 24%
  • 10-19 वर्ष: 17%
  • 10-24 वर्ष: 26%
  • कामकाजी आयु (15-64 वर्ष): 68%
  • बुजुर्ग (65 वर्ष या अधिक): 7%

यह कामकाजी आयु वर्ग भारत को संभावित जनसांख्यिकीय लाभांश प्रदान करता है, बशर्ते कि उन्हें रोजगार और नीतिगत समर्थन मिले।

प्रजनन दर में गिरावट के कारण:

  • वित्तीय बाधाएं (38%)
  • नौकरी की असुरक्षा (21%)
  • आवास की कमी (22%)
  • विश्वसनीय चाइल्डकेयर की कमी (18%)
  • स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं: खराब स्वास्थ्य (15%), बांझपन (13%), गर्भावस्था देखभाल की कमी (14%)

जीवन प्रत्याशा अनुमान (2025 तक):

  • पुरुष: 71 वर्ष
  • महिला: 74 वर्ष

कम जन्म दर के चलते आने वाले दशकों में युवा आबादी में गिरावट की आशंका है, जिससे देश की कार्यबल प्रभावित हो सकती है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *