• Fri. Nov 6th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

पीडीएनए टीम ने किया आपदाग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण

ByParyavaran Vichar

Sep 27, 2025

गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग।
केंद्र और राज्य की संयुक्त पोस्ट डिजास्टर नीड्स असेसमेंट (PDNA) टीम ने चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। टीम ने प्रभावित गांवों में जाकर नुकसान का आकलन किया और प्रभावित लोगों से बातचीत की।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

चमोली जनपद के थराली और नंदानगर तहसील में अतिवृष्टि से भारी नुकसान हुआ था। इसके मद्देनज़र सीबीआरआई, आईआईटी रुड़की और यूएलएमएमसी के विशेषज्ञों की संयुक्त टीम को निरीक्षण के लिए भेजा गया। टीम ने आजीविका पर पड़े असर की समीक्षा की और पुनर्वास कार्यों के लिए आवश्यक सुझाव दिए। कर्णप्रयाग ब्लॉक सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता एडीएम विवेक प्रकाश ने की।

रुद्रप्रयाग जिले में भी टीम ने नोडल अधिकारियों से मुलाकात कर विभागवार नुकसान और आवश्यकताओं की जानकारी जुटाई। अगस्त्यमुनि में हुई बैठक में अधिकारियों ने विभिन्न विभागों की क्षति और ज़रूरतें प्रस्तुत कीं।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

टीम के अनुसार विभागों से मिले आंकड़ों और तथ्यों के आधार पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर पुनर्वास, पुनर्निर्माण और आपदा प्रबंधन की योजनाएं बनाई जाएंगी।

टीम में डॉ. शांतनु सरकार, डॉ. डीपी कानूनगो, रूपम शुक्ला, प्रेम सिंह नेगी, डॉ. अशोक ठाकुर और रानू चौहान शामिल थे। मौके पर सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता, सीएमओ रुद्रप्रयाग डॉ. राम प्रकाश, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट, एसडीएम सोहन सिंह रांगड़ और आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी भी उपस्थित रहे।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post