• Sat. Nov 7th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम : डॉ. सयाना

ByParyavaran Vichar

Sep 27, 2025

श्रीनगर। बेस अस्पताल श्रीनगर में विश्व फार्मेसी दिवस के अवसर पर फार्मेसी विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। अस्पताल परिसर में हुई संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की और दवाइयों के सुरक्षित व उचित उपयोग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। दवाओं का सही परामर्श और उचित उपलब्धता ही मरीजों के उपचार की सफलता तय करती है। उन्होंने फार्मेसी पेशे को सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़ा क्षेत्र बताते हुए छात्रों से ईमानदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश रावत ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा प्रणाली में फार्मासिस्ट केवल दवाइयाँ उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे मरीजों को उनके सुरक्षित उपयोग की जानकारी भी देते हैं। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवा का अभिन्न हिस्सा हैं और उनके बिना चिकित्सा व्यवस्था अधूरी है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारी अनिल उनियाल ने कहा कि फार्मेसी पेशे का सीधा संबंध जनता के स्वास्थ्य और जीवन से है।

कार्यक्रम में डॉ. सतीश, डॉ. दीपा हटवाल, डॉ. विक्की बख्शी, डॉ. द्विवेदी, डॉ. इंदिरा यादव, डॉ. गौरी बिष्ट, आर.एस. चौहान, एस.के. भट्ट, आशीष कठैत और विनोद शाह भी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन सचिन फोंदणी ने किया।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post