• Fri. Nov 6th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

पेपर लीक मामला : नीली कुर्सी की कहानी निकली बेबुनियाद

ByParyavaran Vichar

Sep 29, 2025

देहरादून।  यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में तरह-तरह की कहानियां और आरोप सामने आ रहे थे। इन्हीं में से एक आरोप यह था कि हरिद्वार के परीक्षा केंद्र में खालिद को नकल कराने के लिए साजिशन एक नीली कुर्सी दी गई थी। लेकिन एसआईटी की जांच में यह आरोप पूरी तरह गलत साबित हुआ।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

एसआईटी की टीम ने केंद्र जाकर जांच की। पाया गया कि स्कूल में दो तरह की कुर्सियां—नीली और काली—रखी गई थीं। हर कक्ष में दोनों तरह की कुर्सियां मौजूद थीं। किसी कक्ष में नीली ज्यादा थीं, तो किसी में काली। जिस कक्ष में खालिद बैठा था, वहां भी दो नीली कुर्सियां थीं—एक पर खालिद बैठा था और दूसरी पर कोई और छात्र। इस तरह “नीली कुर्सी की कहानी” केवल अफवाह निकली।

जैमर की जांच

खालिद जिस कक्ष में बैठा था, उसमें अलग से जैमर नहीं था। लेकिन आसपास के कक्षों में लगे जैमर की रेंज 10–15 मीटर होती है। इसलिए खालिद का कक्ष भी उनकी जद में था। यही कारण रहा कि उसने मोबाइल से प्रश्नपत्र की फोटो तो खींच लीं, लेकिन उन्हें कक्ष से बाहर नहीं भेज पाया। फोटो भेजने के लिए वह वॉशरूम तक गया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

नकल की असफल कोशिश

खालिद लंबे समय से नकल की योजना बना रहा था। परीक्षा से एक दिन पहले उसने मोबाइल छिपाकर रखा। परीक्षा के दौरान वह प्रश्नपत्र के तीन पन्ने बाहर भेजने में सफल भी रहा, लेकिन उससे पहले ही मामला पकड़ में आ गया। इस वजह से उसे कोई उत्तर नहीं मिल सका। नकल और अपनी समझ से वह केवल 35 सवाल ही हल कर पाया, जिनमें से कुछ गलत भी थे। ऐसे में उसके पास होने की कोई संभावना नहीं है।

अब तस्दीक के लिए एसआईटी ने आयोग से उसका रिकॉर्ड भी मांगा है।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post