• Wed. Feb 18th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: हरिद्वार-साबरमती फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाएगी रेलवे

ByParyavaran Vichar

Oct 15, 2025

लक्सर (रुड़की),  – रेलवे ने त्योहारों के मौसम में यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाने के लिए हरिद्वार और साबरमती के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 15 अक्टूबर से 30 नवंबर तक संचालित होगी।

09425/09426 साबरमती-हरिद्वार-साबरमती फेस्टिवल एक्सप्रेस हर बुधवार और शनिवार को साबरमती से सुबह 8:50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वहीं, हरिद्वार से यह ट्रेन हर बृहस्पतिवार और रविवार को रात 9:40 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 9:30 बजे साबरमती पहुंचेगी।

इस ट्रेन को हरिद्वार, रुड़की, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, अलवर, दौसा, गांधीनगर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, मारवाड़, फालना, आबूरोड, पालनपुर और महेसाणा रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।

सीनियर डीसीएम ने बताया कि स्पेशल ट्रेन के संचालन से त्योहारों के दौरान यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *