• Sat. Nov 7th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

उत्तराखंड में बाहरी तंत्र की साजिश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जताई चिंता

ByParyavaran Vichar

Oct 17, 2025

देहरादून।  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा है कि कुछ बाहरी लोग उत्तराखंड में आकर माहौल बिगाड़ने की साजिश रच रहे हैं। अमर उजाला कार्यालय में बातचीत के दौरान भट्ट ने बताया कि यह अर्बन नक्सल तंत्र राज्य में नियमों का उल्लंघन कर जमीन खरीदने, नकली राशन कार्ड और आधार कार्ड बनाने जैसे काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी इस तंत्र को लेकर गंभीर हैं और कार्रवाई की तैयारी में हैं।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

भट्ट ने पेपर लीक मामले पर कहा कि कड़े नकलरोधी कानून लागू होने से नकल ठेकेदारों में बेचैनी हुई और इसके चलते कुछ लोग छात्रों और अभिभावकों में अविश्वास पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी है और मुख्यमंत्री युवाओं के दर्द को समझते हुए परीक्षा रद्द करने और सीबीआई जांच करवा चुके हैं।

भाजपा संगठन की योजना के बारे में उन्होंने कहा कि दिवाली के बाद बूथ स्तर तक सशक्त टीम बनाई जाएगी। संगठन में युवाओं और महिलाओं को तरजीह दी जाएगी और जनवरी के पहले सप्ताह तक यह काम पूरा होगा। उनका लक्ष्य है कि कुल मतदान में 50 प्रतिशत और एक प्रतिशत वोट भाजपा के पक्ष में आए।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

भट्ट ने आगे बताया कि अगली सरकार में पर्यटन और स्वरोजगार पर जोर रहेगा। साहसिक पर्यटन और नए पर्यटन स्थलों तक पहुंच बढ़ाने के साथ युवाओं को जड़ी-बूटी, प्राकृतिक खेती और श्री अन्न जैसे क्षेत्रों में स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post