• Wed. Feb 11th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

कारगी कूड़ा मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, नगर निगम कार्यालय पर धरना

ByParyavaran Vichar

Feb 10, 2026

देहरादून । देहरादून  के कारगी क्षेत्र में कूड़ा मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन के विरोध में कांग्रेस ने आंदोलन तेज कर दिया है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय पर धरना दिया।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि जिसे मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन बताया जा रहा है, वह वास्तव में कूड़ा डंपिंग जोन में तब्दील हो चुका है। उनका कहना है कि यहां कूड़े का वैज्ञानिक निस्तारण नहीं हो रहा, जिससे आसपास के इलाकों में गंदगी, बदबू और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं।

धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और मांग की कि कारगी क्षेत्र में कूड़ा प्रबंधन की व्यवस्था पारदर्शी और नियमानुसार की जाए। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *