• Tue. Apr 7th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, कई विकास योजनाओं की देंगे सौगात

ByParyavaran Vichar

Apr 7, 2026

देहरादून: नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री इस दौरान राज्य को कई विकास योजनाओं की सौगात देंगे।

करीब पांच महीने बाद हो रहे इस दौरे को लेकर प्रदेश में उत्साह का माहौल है। इससे पहले प्रधानमंत्री 9 नवंबर 2025 को राज्य स्थापना रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने 8140 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था।

इस बार भी प्रधानमंत्री देहरादून-नई दिल्ली एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे समेत कई अहम परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर सकते हैं। उत्तराखंड के साथ उनके आध्यात्मिक और व्यक्तिगत जुड़ाव को देखते हुए यह दौरा खास माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सीमांत क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने माणा गांव, मुखवा और आदि कैलाश जैसे दूरस्थ क्षेत्रों का दौरा कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।

सरकार का मानना है कि इस दौरे से राज्य में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और बुनियादी ढांचे को और मजबूती मिलेगी।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *