• Thu. Apr 9th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

चारधाम यात्रा से पहले बड़कोट में एलपीजी गैस की कमी पर व्यापार मंडल ने जताई चिंता

ByParyavaran Vichar

Apr 9, 2026

बड़कोट (उत्तरकाशी)। आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए बड़कोट क्षेत्र में एलपीजी गैस की कमी को लेकर व्यापार मंडल ने गहरी चिंता व्यक्त की है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन भेजकर गैस की नियमित और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

व्यापार मंडल के महामंत्री सोहन गैरोला ने बताया कि 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु और पर्यटक बड़कोट पहुंचते हैं, जिससे होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ जाता है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर कमर्शियल और घरेलू गैस सिलिंडरों की भारी कमी बनी हुई है। इससे होटल व्यवसायियों और आम उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यदि समय रहते गैस आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया तो इसका सीधा असर चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं पर पड़ सकता है।

व्यापार मंडल ने जिला पूर्ति अधिकारी से मांग की है कि संबंधित गैस एजेंसियों को निर्देश जारी कर बड़कोट क्षेत्र में एलपीजी गैस की सुचारु और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन देने वालों में सोहन गैरोला, मनोज अग्रवाल, संजय राणा, सोहन सिंह और नीतीश सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *