• Thu. Apr 9th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

उत्तराखंड दौरे पर पीएम मोदी, सौगातों के साथ देंगे ‘सफलता का मंत्र’, भाजपा की हैट्रिक पर नजर

ByParyavaran Vichar

Apr 9, 2026

देहरादून। नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे राज्य को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देने के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनावी सफलता का मंत्र भी देंगे। पार्टी इस दौरे को आगामी चुनावों के लिहाज से बेहद अहम मान रही है।

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भाजपा ने भव्य तैयारियां की हैं। बताया जा रहा है कि करीब 30,000 कार्यकर्ता सड़क किनारे खड़े होकर फूलों की वर्षा के साथ उनका स्वागत करेंगे। देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों से गुलाब की पंखुड़ियां मंगाई जा रही हैं।

पीएम मोदी हेलिकॉप्टर से गणेशपुर हेलीपैड पहुंचेंगे और वहां से एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर से होते हुए डाटकाली मंदिर तक जाएंगे। इसके बाद वे दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे सहित कई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

भाजपा का लक्ष्य राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर हैट्रिक लगाना है। इससे पहले अमित शाह और राजनाथ सिंह भी उत्तराखंड में चुनावी माहौल को मजबूत कर चुके हैं। अब प्रधानमंत्री का दौरा इस अभियान को और गति देने वाला माना जा रहा है।

रैली में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद है। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, टिहरी और उत्तरकाशी से कार्यकर्ताओं को शामिल किया जा रहा है। पीएम मोदी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संवाद भी करेंगे।

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दौरे की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार, कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सभी स्तरों पर तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *