• Fri. May 1st, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

उत्तराखंड में रिकॉर्ड तोड़ वनाग्नि, वायु गुणवत्ता बिगड़ी, ब्लैक कार्बन से बढ़ी गर्मी

ByParyavaran Vichar

May 1, 2026

उत्तराखंड  । उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में इस वर्ष अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक ही जंगलों में आग की घटनाओं ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। पिछले साल की तुलना में इस बार लगभग 42 प्रतिशत अधिक वन क्षेत्र आग की चपेट में आ चुका है, जिससे पर्यावरण और वायु गुणवत्ता को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है।

वन विभाग के अनुसार अब तक कुल 145 वनाग्नि की घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें 81 घटनाएं आरक्षित वनों में और 64 सिविल वनों में हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 96.08 हेक्टेयर क्षेत्रफल के बहुमूल्य जंगल जल चुके हैं।

सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में बदरीनाथ वन प्रभाग शामिल है, जहां 41 घटनाएं दर्ज की गई हैं। वहीं रुद्रप्रयाग वन प्रभाग में 30 घटनाएं सामने आईं, जिनमें लगभग 65 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इन आग की घटनाओं के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) चिंताजनक स्तर तक पहुंच गया है। जंगलों में आग से निकलने वाला ब्लैक कार्बन वातावरण में गर्मी बढ़ाने का काम कर रहा है, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों का तापमान भी प्रभावित हो रहा है।

वनाग्नि की बढ़ती घटनाएं न केवल पर्यावरण बल्कि स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य और जैव विविधता के लिए भी खतरा बनती जा रही हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं पाया गया, तो इसके दीर्घकालिक गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *