• Sun. Jul 27th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

हमें भीख में नहीं मिली थी आजादी

ByParyavaran Vichar

Nov 15, 2024

आजादी हमे भीख मे नही मिली थी। इसके लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों, आजाद हिदं फौज ने अपनी कुर्बानियां दी थी। इसका एहसास आजादी के बाद पैदा नयी पीढी को होना मुश्किल है जिन्होने गुलामी देखी ही नही। नेहरू जी सभी धर्मो मे साम्प्रदायिक सौहार्द, पारस्परिक सद्भाव, एकजुटता, देशप्रेम की भावनात्मक मजबूती के कायल थे। हमसब का फर्ज है की इस सोच को और मजबूत बनाये।

यही नैहरू जी को श्रदधाजंली होगी।यह आज के हालात की बुनियादी जरूरत भी है। ये विचार आज नेहरू जी की 135 वीं जयन्ती पर नैहरू संग्रहालय मे संयुक्तनागरिकसंगठन के तत्वाधान से आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम मे वकताओ ने व्यक्त किए। इस दौरान इनकी प्रतिमा को कैंडल लाइट से प्रकाशवान बनाया गया। वक्ताओं का यह भी कहना था की विश्व शांति के अग्रदूत,पंचशील सिद्धांतो के समर्थक,गुटनिरपेक्ष आंदोलन के जन्मदाता,आधुनिक भारत के निर्माणकर्ता,आजादी के आंदोलन के नेता प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।

नेहरू जी सभी धर्मो मे साम्प्रदायिक सौहार्द,पारस्परिक सद्भाव,एकजुटता,देशप्रेम की भावनात्मक मजबूती के कायल थे।हमसब का फर्ज है की इस सोच को और मजबूत बनाये।यही नैहरू जी को श्रदधाजंली होगी।यह आज के हालात की बुनियादी जरूरत भी है। कार्यक्रम में ब्रिगेडियर केजी बहल,मुकेश नारायण शर्मा,चौधरी ओमवीर सिंह,सत्य प्रकाश चौहान,जगदीश भंडारी,विशम्बरनाथ बजाज,प्रकाश नागिया,खुशबीर सिंह,दिनेश भंडारी,जगमोहन मेंदीरत्ता,आशा टम्टा आदि थे। प्रेषक सुशील त्यागी सचिव संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *