• Fri. May 9th, 2025 12:15:27 AM

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट के बाद मची मुर्गों की लूट, देखें वीडियो

ByParyavaran Vichar

Dec 28, 2023

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में घने कोहरे के चलते बुधवार को नेशनल हाईवे पर करीब एक दर्जन वाहन आपस में भिड़ गए। सड़क हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। कोहरे में आपस में टकराने वाले वाहन में मुर्गों से भरी एक गाड़ी भी थी। नेशनल हाईवे पर गाड़ी खड़ी देख लोगों ने लूट मचा दी।

गाड़ी का घायल चालक चीखता रहा, लेकिन लोग वाहन रोककर मुर्गे लेकर जाते रहे। झरना नाले पर कोहरे में कई वाहन भिड़ गए थे। इसमें सुनील कुमार की गाड़ी भी थी। सुनील ने बताया कि वो उनकी गाड़ी में मुर्गे भरे थे। वो आगरा से कासगंज जा रहे थे। जिससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

सड़क हादसे के बाद गाड़ी सड़क पर छोड़कर वो सड़क किनारे खडे़ हो गए। जैसे ही सुबह हुई और लोगों का आवागमन हुआ तो लोगों ने गाड़ी में मुर्गे देखकर उनको लूटना शुरू कर दिया। सड़क के दोनों तरफ लोग अपने वाहन रोककर मुर्गे लूटने में लग गए। पहले तो उन्होंने लोगों को रोका, लेकिन भीड़ के आगे वो कुछ कर नहीं पाए। सुनील ने बताया कि गाड़ी में करीब ढाई लाख रुपए के मुर्गे थे। भारी नुकसान हुआ है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *