• Sun. Jul 27th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

जम्मू जा रही बस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई,4 की मौत,11 घायल

ByParyavaran Vichar

Mar 10, 2025

पंजाब: जालंधर जिले में आज (सोमवार) को एक बस के ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना जालंधर के काला बकरा इलाके के पास उस समय हुई जब बस राजस्थान से जम्मू जा रही थी। पुलिस ने बताया कि जब ट्रैक्टर.ट्रॉली गांव की सड़क से जालंधर-पठानकोट राजमार्ग पर आई तो बस ने उसमें टक्कर मार दी।



पुलिस के अनुसार, बस चालक और एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य यात्रियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, हम उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपनों को खोया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। मुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस की सड़क सुरक्षा टीम द्वारा घायलों की मदद करने के प्रयासों की सराहना की

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *