• Sun. Jul 27th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

वाहन के खाई गिरने से चार लोगों की मौत और आठ घायल

ByParyavaran Vichar

Mar 12, 2025

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक वाहन मंगलवार को सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और आठ व्यक्ति घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना गंगोडे क्षेत्र के पास हुई। अधिकारियों ने बताया कि ‘टैम्पो ट्रैवलर’ का चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और यह गहरी खाई में गिर गया।उन्होंने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के कर्मचारी बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।



अधिकारियों ने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अस्पताल ले जाते समय एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।उन्होंने बताया कि आठ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमवीर सिंह ने बताया, ‘‘वाहन जम्मू से माहौर की ओर जा रहा था। यह गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अस्पताल ले जाते समय एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। घायल हुए आठ लोगों में से छह को जम्मू भेजा गया है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *