• Sun. Jul 27th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

चार मजदूरों की जिंदगी छीनने वाली तेज रफ्तार कार पुलिस की गिरफ्त में

ByParyavaran Vichar

Mar 13, 2025

देहरादून : बुधवार रात चार मजदूरों की जिंदगी में अं/ोरा फैलाने वाली तेज रफ्तार कार पुलिस ने बरामद कर ली है। चालक की तलाश जारी है। पुलिस ने शहर के सहस्त्रधारा क्षेत्र में खाली प्लॉट से वाहन को बरामद किया। आपको बता दें कि राजपुर रोड पर हुई दुर्घटना में वाहन के दिल्ली से क्रय किए जाने की जानकारी मिली है।



इस संबंध में रात को ही देहरादून पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुंचकर विस्तृत जानकारी जुट गई थी। देहरादून पुलिस की विशेष टीम द्वारा रात को ही चंडीगढ़ पहुंचकर वाहन मलिक के संबंध में जानकारी ली गई है। वहीं राजधानी में पुलिस की कई टीमों द्वारा रातभर सघन सर्च एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सहस्त्रधारा क्षेत्र में खाली प्लॉट से वाहन को बरामद किया गया है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *