• Sat. Nov 7th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

विद्यालयों में धूमधाम से मनाई जायेगी अम्बेडकर जयंती : डॉ0 धन सिंह रावत

ByParyavaran Vichar

Apr 12, 2025

देहरादून : विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में आगामी 14 अप्रैल को भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती को धूमधाम से मनाया जायेगा। इस अवसर पर प्रत्येक विद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिताएं एवं गोष्ठियां आयोजित कर डॉ. अम्बेडकर के योगदान पर परिचर्चा की जायेगी। इस संबंद्ध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि सूबे के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों में भारत रत्न, संविधान निर्माता एवं महान समाज सुधारक बालासाहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती को भव्य रूप से मनाया जायेगा।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"



स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

जिस हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर सभी विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिसमें छात्र-छात्राओं की भागीदारी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जायेगी। विद्यालयों में डॉ. अम्बेडकर जी की जीवनी, उनके द्वारा समानता, न्याय, सामाजिक उत्थान, अस्पृश्यता, संविधान निर्माण आदि क्षेत्रों में उनके द्वारा किये गये कार्यों व भारतीय राजनीति में उनके योगदान पर परिचर्चा भी की जायेगी।



साथ ही छात्र-छात्राओं को डा. अम्बेडकर के बारे में बताया जायेगा और उनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में दिये गये मार्गदर्शन एवं उनके अमूल्य योगदान से भी बच्चों को अवगत कराया जायेगा, साथ ही छात्र-छात्राओं को डा. भीमराव अम्बेडकर जी के संघर्ष से प्रेरणा लेने हेतु भी प्रोत्साहित किया जायेगा। इसके अलावा विद्यालयों में भाषण, निबंध, पोस्टर, नाटक, गायन व वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा। साथ ही कार्यक्रमों में प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहित एवं पुरस्कृत भी किया जायेगा, जिसके उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा मिल सके।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post