• Fri. Nov 6th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

देशभर के 337 साइबर अपराधियों पर अब कसेगा शिकंजा, STF का ऑपरेशन प्रहार शुरू

ByParyavaran Vichar

Apr 12, 2025

देहरादून। देशभर के 337 साइबर अपराधियों के खिलाफ एसटीएफ ने ऑपरेशन प्रहार शुरू किया है। इसके तहत 30 अधिकारियों और कर्मचारियों की एक विशेष टीम का गठन किया गया है। सभी अपराधी उत्तराखंड में दर्ज 200 से अधिक मुकदमों में नामजद हैं। इसके अलावा कुछ संदिग्ध अपराधी भी हैं। इन सभी का पहले सत्यापन होगा। इसके बाद इनके खिलाफ गिरफ्तारी और नोटिस की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम चरण में विशेष टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि बढ़ते साइबर अपराध के प्रति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में देशभर के कई राज्यों में छिपे साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके लिए अलग-अलग राज्यों में अपराधियों को चिह्नित किया गया है। इन पर कार्रवाई के लिए एसपी एसटीएफ स्वप्न किशोर सिंह और डीएसपी साइबर अंकुश के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया है।

प्रथम चरण में 17 राज्यों के 272 संदिग्ध अपराधियों और दूसरे चरण में 12 राज्यों के 65 अपराधियों का सत्यापन कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऑपरेशन प्रहार के तहत बहुत से अपराधियों की गिरफ्तारी की जानी है। जबकि, कई को जांच में सहयोग करने संबंधी नोटिस जारी किए जाने हैं।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

दिल्ली में 40, महाराष्ट्र में 38, उत्तर प्रदेश में 28, राजस्थान में 28, तमिलनाडू में 25, पश्चिम बंगाल में 18, कर्नाटका में 17, गुजरात में 16, नागालैंड में 15, मध्यप्रदेश में 14, तेलंगाना में 11, केरला में 10, आंध्र प्रदेश में 10, बिहार में नौ, हरियाणा में आठ, पंजाब में सात, असम में छह, मणिपुर में छह, मिजोरम में पांच, झारखण्ड में पांच, गोवा में पांच, ओडिसा में चार, छत्तीसगढ में तीन, दिल्ली एनसीआर में तीन, त्रिपुरा में दो, दादरा नागर हवेली में एक, मेघालय में एक, हिमाचल प्रदेश में एक और उत्तराखंड में एक साइबर अपराधी को चिह्नित किया गया है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post