• Sun. Jul 27th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

महंत रोहित गिरी प्रकरण…10 लोगों पर मुकदमे दर्ज होने के बाद सभी भूमिगत, लगे हैं गंभीर आरोप

ByParyavaran Vichar

May 23, 2025

हरिद्वार। चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी सहित 10 लोगों पर दर्ज किए गए मुकदमे की श्यामपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मुकदमा दर्ज होते ही सभी लोग भूमिगत हो गए हैं, जबकि रोहित गिरी महिला से छेड़खानी के आरोप में पंजाब की लुधियाना जेल में बंद है। अब पुलिस मुकदमा कराने वाली महंत की पत्नी के बयान दर्ज करने के साथ ही आरोपियों से पूछताछ की तैयारी में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार को श्यामपुर थाने में गीतांजली गिरी निवासी चंडी घाट ने अपने पति रोहित गिरी, रीना बिष्ट और उसकी बहन मीना चौहान, उसके पति समीर, पुत्र तेजप्रकाश बिष्ट, मंदिर के कर्मचारी राजकुमार मिश्रा, सोनू, ऋतिक, विजय मोहन पंवार, सोनू कश्यप उर्फ मोगली के खिलाफ हत्या का प्रयास, चोरी, ब्लैकमेलिंग, वसूली, षड्यंत्र के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

आरोप था कि रीना बिष्ट और उसके पति के अवैध संबंध थे। उसने जनवरी में एक बेटी को भी जन्म दिया। रिकॉर्ड में खुद को पति-पत्नी दिखाया। आरोप था कि रीना बिष्ट ने गीतांजली के पुत्र भवानी नंदन गिरी को कार से कुचलने का प्रयास किया था। गीतांजलि की कार भी चोरी कर ली। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि मामले विवेचना शुरू कर दी गई है। बयान दर्ज किए जाएंगे। आरोपियों से भी पूछताछ की जाएगी।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *