• Tue. Jul 29th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

देहरादून में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हुईं भावुक, दृष्टिबाधित बच्चों ने खास अंदाज़ में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

ByParyavaran Vichar

Jun 20, 2025

देहरादून । देहरादून के राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (NIEPVD) में आयोजित एक भावनात्मक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उस वक्त भावुक हो गईं, जब संस्थान के दृष्टिबाधित बच्चों ने गीत के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

बच्चों का यह स्नेह और अपनापन देखकर राष्ट्रपति की आंखें भर आईंदेहरादून

राष्ट्रपति मुर्मू इन दिनों तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। शुक्रवार को देहरादून में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके हौसले की सराहना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में छात्रों ने अतिथियों का संगीत और आत्मीयता से स्वागत किया, जिसने माहौल को भावनाओं से भर दिया।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *