• Tue. Aug 5th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

महेंद्र भट्ट के जन्मदिवस पर त्रिवेणीघाट में गंगा का दुग्धाभिषेक

ByParyavaran Vichar

Aug 5, 2025

देहरादून | ऋषिकेश। राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जन्मदिवस के अवसर पर त्रिवेणीघाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर यह आयोजन किया और भट्ट के दीर्घायु जीवन की कामना की।

विधायक अग्रवाल ने कहा कि महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में पार्टी को नई दिशा मिली है और गढ़वाल-कुमाऊं के कार्यकर्ताओं में उनकी मजबूत पकड़ ने संगठन को सशक्त किया है।

इस अवसर पर मेयर शंभू पासवान, मनोज ध्यानी, कपिल गुप्ता, अखिलेश मित्तल, शिव कुमार गौतम, दीपक बिष्ट, नितिन सक्सेना, राजेश दिवाकर, राजेंद्र बिजल्वाण, मोहित गुप्ता, देवदत्त शर्मा, नंद किशोर जाटव, अरुण बडोनी और रुचि जैन समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *