• Wed. Jul 30th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

वाहन खाई में गिरा, एक युवती की मौत 6 घायल

ByParyavaran Vichar

Oct 3, 2024

भीमताल। उत्तराखंड में दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं, ओखलकांडा ब्लॉक के पटरानी के समीप वाहन के खाई में गिरने से उसमें सवार एक लड़की की मौत हो गयी, जबकि चालक समेत छह लोग घायल हो गये। नेटवर्क नहीं होने से देर तक लोगों को घटना की सूचना देर से लग पाई।

सूचना मिलने पर प्रशासन ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को हल्द्वानी भेजा। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को विद्युत विभाग का एक वाहन भीमताल से पोल लेकर पटरानी की ओर जा रहा था। पटरानी निवासी दुर्गा दत्त परगांई की पुत्री नीमा परगांई व पिंकी पनचक्की में अनाज पीसने आयी थी और उसे पीसकर घर को लौटते समय उन्होंने वाहन से लिफ्ट ले ली थी।

लूगड से करीब तीन किमी आगे पटरानी पुल के समीप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। इससे नीमा की मौत हो गयी, जबकि छात्रा पिंकी चंदू, चालक मनोज भट्ट, अरूण, निखिल, देवेंद्र और भोला घायल हो गये। घायलों को हल्द्वानी रेफर किया गया है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *