• Sat. Nov 7th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

छात्रसंघ चुनाव: मतदान जारी, एमकेपी कॉलेज के बाहर NSUI ने किया हंगामा

ByParyavaran Vichar

Sep 27, 2025

देहरादून ।  उत्तराखंड के शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। शाम को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। शहर के चार अशासकीय और दो शासकीय महाविद्यालयों में छात्रों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

डीएवी पीजी कॉलेज में दिलचस्प मुकाबला
उत्तराखंड के सबसे बड़े महाविद्यालय डीएवी पीजी कॉलेज में इस साल छात्रसंघ चुनाव काफी रोचक हो गया है। अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला होने के बावजूद मुख्य टक्कर NSUI और ABVP के बीच है। यहां 4756 छात्राएं और 4285 छात्र मतदान करेंगे, इसके लिए 16 बूथ बनाए गए हैं।

एमकेपी कॉलेज के बाहर हंगामा
एमकेपी कॉलेज के बाहर NSUI के पदाधिकारियों ने हंगामा किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

अन्य महाविद्यालयों की स्थिति

  • ऋषिकेश में विभिन्न दलों के प्रत्याशी छात्रों को मतदान के लिए अपील कर रहे हैं।
  • गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में प्रचार सामग्री लेकर आने के कारण मतदान आधा घंटे के लिए रुका, लेकिन प्रशासन और चुनाव समिति के समझाने पर प्रक्रिया फिर से शुरू हुई।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post