• Sat. Nov 7th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

मौसम साफ़ होने के बाद चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 45 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

ByParyavaran Vichar

Sep 27, 2025

देहरादून।   बारिश और आपदाओं से प्रभावित रही चारधाम यात्रा अब दोबारा पटरी पर लौट आई है। अब तक चारधाम धामों और हेमकुंड साहिब में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 45.25 लाख पार हो गई है। प्रतिदिन 13 हजार से अधिक श्रद्धालु धामों में पहुंच रहे हैं।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

कपाट खुलने और आपदा का असर

  • 30 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुले।
  • 2 मई को केदारनाथ और 4 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खोले गए।
  • लेकिन खराब मौसम और प्राकृतिक आपदाओं के चलते यात्रा कई बार थमी।
  • 5 अगस्त को धराली क्षेत्र की आपदा के कारण गंगोत्री व यमुनोत्री की यात्रा पूरी तरह बंद रही।
  • अब यात्रा फिर से सुचारु रूप से चल रही है।

श्रद्धालुओं की संख्या (अब तक)

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

  • केदारनाथ – 15,73,796
  • बदरीनाथ – 13,93,317
  • गंगोत्री – 6,95,113
  • यमुनोत्री – 5,99,507
  • हेमकुंड साहिब – 2,63,873

पंजीकरण में तेजी
चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। पहले आपदा के चलते ऑफलाइन पंजीकरण केंद्रों में सन्नाटा रहा, लेकिन अब श्रद्धालु बड़ी संख्या में पंजीकरण कराने लगे हैं। पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को हरिद्वार, ऋषिकेश और हरबर्टपुर केंद्रों में 1480 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया।

चुनौतियाँ अभी भी मौजूद
भूस्खलन और क्षतिग्रस्त सड़कों से श्रद्धालुओं को दिक्कतें हो रही हैं, लेकिन आस्था का प्रवाह जारी है। पिछले साल कुल 46 लाख श्रद्धालुओं ने चारधाम दर्शन किए थे।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post