• Fri. Nov 6th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

संपूर्ण उत्तराखंड को पिछड़ा क्षेत्र घोषित करने की मांग का प्रस्ताव पारित

ByParyavaran Vichar

Oct 13, 2025

बागेश्वर। चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति का 27वां प्रदेश स्तरीय सम्मेलन रविवार को पिंडारी रोड स्थित एक होटल में संपन्न हुआ। सम्मेलन में सर्वसम्मति से संपूर्ण राज्य को पिछड़ा क्षेत्र घोषित करने की मांग के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

कार्यक्रम की अध्यक्षता भुवन कांडपाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राज्य आंदोलनकारी संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रावत उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के समय आंदोलनकारियों की जो अवधारणाएं थीं, उन पर आज तक अमल नहीं हुआ। बारी-बारी से सत्ता में आई सरकारों ने राज्य को राजनीति का अखाड़ा बना दिया और संसाधनों की जमकर बंदरबांट की।

विशिष्ट अतिथि दिनेश गुरुरानी ने कहा कि राज्य में आज भी मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है और सरकार का इस ओर ध्यान नहीं है। सम्मेलन में आंदोलनकारियों को सम्मानजनक पेंशन, वंचित आंदोलनकारियों की पहचान और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने संबंधी प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किए गए।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

इस अवसर पर हीराबल्लभ भट्ट, दिनेश बिष्ट, लीलाधर पांडा, रमेश पांडेय, नरेंद्र खेतवाल सहित कई आंदोलनकारी मौजूद रहे।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post