• Sat. Nov 7th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

केदारनाथ रोपवे को लेकर अडानी समूह उत्साहित, गौतम अडानी ने साझा की भविष्य की तस्वीर

ByParyavaran Vichar

Oct 17, 2025

केदारनाथ रोपवे परियोजना को लेकर अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने उत्साह जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर रोपवे की भविष्य की तस्वीर और एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि यह दुनिया का सबसे सुरक्षित और अत्याधुनिक रोपवे होगा।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 12.9 किलोमीटर लंबे इस रोपवे के निर्माण से अब तक आठ से नौ घंटे में पूरी होने वाली यात्रा मात्र 36 मिनट में पूरी हो सकेगी। यह रोपवे 3-एस ट्राइकेबल तकनीक पर आधारित होगा, जो विश्व की सबसे सुरक्षित केबल कार प्रणाली मानी जाती है।

अडानी ग्रुप के अनुसार, इस रोपवे में एक गोंडोला में 35 यात्री बैठ सकेंगे। एक घंटे में लगभग 1800 तीर्थयात्री सोनप्रयाग और केदारनाथ के बीच यात्रा कर सकेंगे। अडानी ने कहा कि यह परियोजना आस्था को सुविधा से जोड़ने का प्रयास है, जिससे यात्रा न केवल तेज़ बल्कि सुरक्षित और सुगम भी होगी।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

वर्तमान में तीर्थयात्री सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक शटल सेवा से जाते हैं, जिसके बाद 19 किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी पड़ती है। रोपवे के शुरू होने पर श्रद्धालुओं को सीधे सोनप्रयाग से केदारनाथ तक पहुँचने की सुविधा मिलेगी।

अडानी ने यह भी कहा कि यह परियोजना स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को नई दिशा देगी, साथ ही पर्यावरण संरक्षण के सिद्धांतों पर पूरी तरह आधारित रहेगी।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post