• Tue. Feb 17th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

देहरादून: करनदीप सिंह लापता प्रकरण—26 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, जांच रिपोर्ट का इंतजार

ByParyavaran Vichar

Oct 17, 2025

ईराक से चीन जा रहे जहाज से लापता हुए देहरादून निवासी करनदीप सिंह का 26 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। चीन में प्रारंभिक जांच पूरी हो चुकी है, लेकिन जांच रिपोर्ट अभी तक जारी नहीं हुई। इस बीच, जहाज भी अगले पोर्ट के लिए रवाना हो गया है।

करनदीप सिंह 20 सितंबर को जहाज से रहस्यमय तरीके से लापता हुए थे। घटना के बाद से उनका परिवार लगातार भारत और चीन की एजेंसियों से संपर्क में है। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करनदीप के पिता से बातचीत कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

परिवार के अनुसार, चीन में हुई जांच रिपोर्ट एक-दो दिन में आने की बात कही जा रही है। हालांकि, करनदीप के परिजनों का वीजा अब तक जारी नहीं हो पाया है। उनकी बहन सिमरन ने बताया कि रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

इस घटना को लेकर डीजी शिपिंग विभाग भी जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहा है। फिलहाल, करनदीप के परिजन उम्मीद लगाए बैठे हैं कि आने वाले दिनों में उन्हें बेटे के बारे में कोई ठोस जानकारी मिल सकेगी।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *