• Mon. Feb 16th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

बिल्ली के बच्चों को लेकर दो भाइयों में विवाद, मामला पुलिस तक पहुँचा

ByParyavaran Vichar

Oct 25, 2025

देहरादून  । देहरादून  के धर्मपुर, नेहरू कॉलोनी में बिल्ली के बच्चों को लेकर एक संयुक्त परिवार में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस थाने तक पहुँच गया। रश्मि धीमान ने आरोप लगाया कि उनके चाचा उमेश धीमान और चाची ने उनके घर पर रखी बिल्लियों के बच्चों को स्कूटी की डिग्गी में डालकर कहीं दूर छोड़ दिया।

रश्मि का कहना है कि उनके चाचा का परिवार बिल्लियों को अशुभ मानता था। विरोध जताने पर चाची और उनके तीन बेटों ने रश्मि को जान से मारने की धमकी दी।

इस शिकायत पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम और अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि रश्मि ने 13 अक्टूबर को तहरीर दी थी, जिसमें उन्होंने बीते मार्च में एक बिल्ली अपने दो बच्चों के साथ उनके घर छोड़ने का विवरण दिया था।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *