• Mon. Feb 16th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

दीपावली के बाद हवा की गुणवत्ता में सुधार, दून समेत तीन जगहों पर AQI संतोषजनक

ByParyavaran Vichar

Oct 25, 2025

देहरादून | देहरादून में दून समेत तीन जगहों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया गया है। दीपावली के बाद हवा की गुणवत्ता में सुधार आया है।

राज्य में 23 अक्टूबर को हल्द्वानी, काशीपुर, रुद्रपुर और हरिद्वार में AQI मध्यम श्रेणी में रहा। हल्द्वानी 117, काशीपुर 122, रुद्रपुर 134 और हरिद्वार 137 दर्ज किए गए।

संतोषजनक श्रेणी में आने वाले स्थानों में टिहरी का AQI सबसे बेहतर 46 रहा। देहरादून में औसत AQI 98, ऋषिकेश में 88 और नैनीताल में 82 दर्ज किया गया।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *