• Wed. Jul 30th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

चार मकान जलकर खाक : बिल्ली का अंतिम संस्कार करना पड़ा भारी

ByParyavaran Vichar

Jan 5, 2024

मुंबई। मणिपुर में पिछले साल मई में भड़की हिंसा अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां के न्यू लंबुलेन में खाली पड़े चार मकान आग लगने से जलकर खाक हो गए। बता दें, यह मकान हिंसा भड़कने के बाद से खाली पड़े थे। एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। मौके पर दमकल की कम से कम तीन गाड़ियां मौजूद थी। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चला है कि आग कैसे लगी।

आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि ये घर एक विशेष समुदाय के हैं। पिछले साल तीन मई को भड़की हिंसा के बाद से ही ये खाली पड़े हैं। उन्होंने कहा कि संपत्ति को हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है। इस बीच, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यह घटना इलाके में शांति भंग करने के लिए शरारती तत्वों की साजिश है।

गौरतलब, पूर्वोत्तर राज्य में पिछले साल मई से कुकी और मेइतेई समुदायों के बीच जातीय संघर्ष के कारण 180 से अधिक लोग मारे गए हैं और कई सौ घायल हुए हैं। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा भायंदर में एक श्मशान घाट में एक बिल्ली का अंतिम संस्कार करना कुछ लोगों पर भारी पड़ गया। पुलिस ने एक महिला सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि मीरा भायंदर नगर निगम (एमबीएमसी) के अधिकारियों की शिकायत पर बुधवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 297 (दफनाने वाले स्थानों पर अनधिकार प्रवेश) के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, ‘यह घटना 22 दिसंबर की शाम को हुई।

भायंदर पश्चिम में सार्वजनिक सुविधा में दो व्यक्तियों ने अपनी बिल्ली का अंतिम संस्कार किया। भायंदर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।’

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *