• Sat. Jan 31st, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

पहाड़ों में पाला, मैदानों में शीतलहर: दून में साढ़े आठ बजे के बाद खुलेंगे स्कूल

ByParyavaran Vichar

Jan 12, 2026

देहरादून।
उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी न होने के बावजूद ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। पहाड़ी इलाकों में पाला पड़ने और मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर चलने से सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि दिन के समय धूप निकलने से कुछ हद तक राहत मिल रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन देहरादून समेत छह जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी जिलों देहरादून, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार के साथ-साथ नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में कोहरा छाए रहने की संभावना है।

16 जनवरी तक शुष्क मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक 16 जनवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। हालांकि 17 जनवरी को पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं।

स्कूलों के समय में बदलाव
पाला और बढ़ती ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने देहरादून में स्कूलों के समय को लेकर आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 31 जनवरी तक साढ़े आठ बजे से पहले कक्षाएं संचालित नहीं होंगी।

प्रशासन का कहना है कि यह फैसला बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी निर्णय लिए जाएंगे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *