• Sat. Jan 31st, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

द्वाराहाट में लंबित समस्याओं पर हुई चर्चा

ByParyavaran Vichar

Jan 15, 2026

अल्मोड़ा  ।  द्वाराहाट (अल्मोड़ा)  में रिस्कन घाटी संघर्ष समिति की एक बैठक पंचायत घर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष हरवंश सिंह बिष्ट ने की। इस दौरान क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न लंबित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

समिति अध्यक्ष हरवंश सिंह बिष्ट ने कहा कि क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। उन्होंने बताया कि रिस्कन नदी को नमामि गंगे योजना से जोड़ने की प्रक्रिया अभी भी जारी है। वहीं, दीपेश्वर डैम और पैठानी नहर का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो पाया है। इसके अलावा हर घर जल जीवन मिशन का कार्य भी क्षेत्र में अधूरा है और इस योजना में हुई अनियमितताओं की जांच भी अब तक नहीं हो सकी है।

उन्होंने यह भी बताया कि विभांडेश्वर बैराज के ऊपर वायर चेकडैम निर्माण की मांग को लेकर की गई कार्रवाई आज तक पूरी नहीं हुई है, जिससे क्षेत्रवासियों में नाराजगी है।

बैठक में समिति के उपाध्यक्ष जीवन सिंह, महासचिव नवीन कांडपाल, सचिव रमेश चंद्र पुजारी सहित महेश पंत, श्याम सिंह कुवार्बी, पवन तिवारी, जगदीश बुधानी, दीवान सिंह और भुवन आर्या समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *