• Wed. Mar 4th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

कलियर-रुड़की रोड पर कूड़े में मिला चार माह का भ्रूण, क्षेत्र में सनसनी

ByParyavaran Vichar

Mar 3, 2026

रुड़की | पिरान कलियर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। कलियर-रुड़की रोड स्थित पुल के पास पुरानी गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर में लाल कपड़े में लिपटा भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

सुबह करीब आठ बजे कुछ राहगीरों की नजर कूड़े के ढेर से बाहर निकले एक छोटे हाथ पर पड़ी। संदेह होने पर जब लोगों ने पास जाकर देखा तो लाल कपड़े में कुछ लिपटा हुआ मिला। कपड़ा हटाने पर उसमें भ्रूण पाया गया। यह दृश्य देखकर मौके पर भीड़ जमा हो गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और चिकित्सकीय परीक्षण के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि चिकित्सकों की प्रारंभिक जांच में भ्रूण करीब चार माह का प्रतीत हो रहा है।

घटना ने क्षेत्र में मानवता को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जिस मासूम को जन्म के बाद सुरक्षा और स्नेह मिलना चाहिए था, उसे इस तरह लावारिस हालत में छोड़ देना बेहद अमानवीय कृत्य है।

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि भ्रूण को वहां कौन और कब छोड़कर गया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *