• Mon. Apr 13th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

सीएम धामी ने बाबा नीब करौरी महाराज पर बनी फिल्म का प्रोमो और पोस्टर किया लॉन्च

ByParyavaran Vichar

Apr 13, 2026

देहरादून । देहरादून   में पुष्कर सिंह धामी ने बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह फिल्म केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और मानवता के उच्च आदर्शों को समाज तक पहुंचाने का एक सराहनीय प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा नीब करौरी महाराज का जीवन आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी शिक्षाएं सादगी, करुणा, सेवा और भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश देती हैं, जो आज के समय में बेहद प्रासंगिक हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विषयों पर आधारित फिल्में भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण व प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह फिल्म समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाएगी और युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने में मदद करेगी।

इस कार्यक्रम में स्वामी रामदेव, स्वामी चिदानंद सरस्वती, फिल्म निर्देशक शरद सिंह ठाकुर और अन्य कलाकार भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने फिल्म से जुड़े सभी लोगों को इस प्रयास के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *