• Mon. Apr 13th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

हरिद्वार में टली बड़ी अनहोनी, गंगा में बढ़े जलस्तर से फंसे 21 लोगों का सफल रेस्क्यू

ByParyavaran Vichar

Apr 13, 2026

हरिद्वार: हरिद्वार में रविवार को गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गंगा नदी के सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर फंसे 21 लोगों को प्रशासन और पुलिस ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10:40 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण कई श्रद्धालु बीच टापू पर फंस गए हैं। इसके बाद जल पुलिस, पीएसी, फ्लड कंपनी और आपदा प्रबंधन की टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान 10 पुरुष, 7 महिलाएं और 4 बच्चों सहित कुल 21 लोगों को सुरक्षित किनारे पर लाया गया। सभी लोग दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के निवासी बताए गए हैं। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गंगा में स्नान करते समय जलस्तर और तेज बहाव का विशेष ध्यान रखें। साथ ही नदी के बीच बने टापू या गहरे स्थानों पर जाने से बचें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *