• Thu. May 21st, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

शिवपुरी में गंगा में डूबे राजस्थान के युवक का शव बरामद

ByParyavaran Vichar

May 21, 2026

ऋषिकेश।  ऋषिकेश के शिवपुरी स्थित नमामि गंगे घाट पर गंगा में डूबे राजस्थान के युवक का शव चार दिन बाद बरामद कर लिया गया। युवक 16 मई को स्नान के दौरान गंगा की तेज धारा में बह गया था।

घटना के बाद एसडीआरएफ, जल पुलिस और 40वीं वाहिनी पीएसी आपदा राहत दल ने संयुक्त रूप से लगातार तलाशी अभियान चलाया। राहत टीमों ने गंगा नदी के संभावित क्षेत्रों में स्कूबा डाइविंग, राफ्ट और आधुनिक रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से खोजबीन की।

बुधवार को गरुड़ चट्टी पुल के पास गंगा नदी में एक शव दिखाई दिया, जिसे 40वीं वाहिनी पीएसी आपदा राहत दल ने बाहर निकाला। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि शव की पहचान 24 वर्षीय वेद प्रकाश निवासी चचियाबास, कोटकासिम, राजस्थान के रूप में हुई है।

घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *