• Fri. May 22nd, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

हरक सिंह रावत बोले- पार्टी जहां से कहेगी, वहीं से लड़ूंगा चुनाव

ByParyavaran Vichar

May 22, 2026

देहरादून। Harak Singh Rawat ने कहा है कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी जिस सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहेगी, वह वहीं से मैदान में उतरेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ने को लेकर पार्टी नेताओं के साथ बातचीत चल रही है और अगले दस दिनों में सीट तय हो जाएगी।

कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत के दौरान हरक सिंह रावत ने कहा कि वह पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। टिकट किस सीट से मिलेगा, इसका फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा। इस संबंध में उनकी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Ganesh Godiyal, नेता प्रतिपक्ष Yashpal Arya और Pritam Singh से बातचीत चल रही है।

उन्होंने कहा कि पार्टी यह देख रही है कि उनके चुनाव लड़ने से किस क्षेत्र में कांग्रेस को अधिक मजबूती मिल सकती है। रावत ने कहा कि यदि पार्टी उन्हें सहसपुर, धर्मपुर या कोटद्वार से चुनाव लड़ने के लिए कहेगी, तो वह इसके लिए तैयार हैं।

हरक सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड दौरे पर आई कांग्रेस प्रभारी Kumari Selja ने भी उनसे जल्द सीट तय करने को कहा है। उन्होंने कहा कि कई लोग उन्हें केदारनाथ, टिहरी और कोटद्वार से चुनाव लड़ने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व ही करेगा।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *