• Fri. Jun 19th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

देहरादून में 24 जून को जुटेंगी नीति, खेल, सिनेमा और ऊर्जा जगत की दिग्गज हस्तियां

ByParyavaran Vichar

Jun 19, 2026

देहरादून। उत्तराखंड के विकास, निवेश, पर्यटन, खेल और ऊर्जा क्षेत्र की संभावनाओं पर चर्चा के लिए  आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की थीम ‘सतत विकास’ रखी गई है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां अपने विचार साझा करेंगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। वे राज्य के विकास रोडमैप, सरकार की प्राथमिकताओं और भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार रखेंगे। रोजगार, निवेश और आधारभूत संरचना से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

क्रिकेट जगत से पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और प्रसिद्ध कमेंटेटर आकाश चोपड़ा कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे अपने क्रिकेट करियर और खेल विश्लेषण से जुड़े अनुभव साझा करेंगे।

फिल्म और ओटीटी जगत के चर्चित अभिनेता एवं कास्टिंग डायरेक्टर अभिषेक बनर्जी भी संवाद का हिस्सा बनेंगे। वे सिनेमा, अभिनय, कास्टिंग और बदलते कंटेंट के दौर पर अपने विचार रखेंगे। अभिषेक ‘स्त्री’, ‘पाताल लोक’ और ‘मिर्जापुर’ जैसे लोकप्रिय प्रोजेक्ट्स के लिए जाने जाते हैं।

ऊर्जा क्षेत्र के विशेषज्ञ और सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) के निदेशक संजय शर्मा हरित ऊर्जा और भारत के ऊर्जा भविष्य पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। वे बताएंगे कि सौर ऊर्जा देश के सतत विकास और ऊर्जा सुरक्षा में किस प्रकार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक लोग रा सकते हैं। यह आयोजन उत्तराखंड के विकास और भविष्य की संभावनाओं पर सार्थक चर्चा का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *