• Fri. Jun 19th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

फिदायीन हमले की तैयारी में था सलाउद्दीन, डेटोनेटर सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा

ByParyavaran Vichar

Jun 19, 2026

 

देहरादून। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने ऊधमसिंहनगर के गदरपुर से गिरफ्तार संदिग्ध कट्टरपंथी मोहम्मद सलाउद्दीन से पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। जांच में सामने आया है कि वह कथित रूप से फिदायीन हमले की तैयारी कर रहा था और अपनी शारीरिक तैयारियों के वीडियो विदेश तथा देश में मौजूद हैंडलरों को भेजता था।

एसटीएफ के अनुसार, सलाउद्दीन टेलीग्राम और सिग्नल जैसे एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म के माध्यम से संदिग्ध तत्वों के संपर्क में था। वह दौड़, पुशअप्स और अन्य शारीरिक गतिविधियों के वीडियो साझा कर खुद को विभिन्न कार्यों के लिए तैयार बताता था।

जांच एजेंसियों को उसके मोबाइल फोन से जिहाद, शहादत और कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़ी सामग्री मिली है। इसके आधार पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक जांच जारी है और उसके संपर्कों की गहन पड़ताल की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि तेलंगाना निवासी जुबेर नामक व्यक्ति ने सलाउद्दीन को चार डेटोनेटर उपलब्ध कराए थे तथा आर्थिक सहायता भी दी थी। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इन डेटोनेटरों का उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था और संभावित लक्ष्य क्या थे।

जांच में यह भी सामने आया कि सलाउद्दीन सोशल मीडिया के माध्यम से अन्य युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा की ओर प्रभावित करने का प्रयास कर रहा था। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी अताउल्ला समीर से भी पूछताछ की गई। अधिकारियों के अनुसार, उसे कथित रूप से जिहादी नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश की जा रही थी।

एसटीएफ ने कहा है कि सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने वाले नेटवर्क पर लगातार नजर रखी जा रही है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *