• Thu. Aug 20th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

एफआरआई में दीक्षांत समारोह, देश को मिले 28 राज्य वन सेवा अधिकारी

ByParyavaran Vichar

Aug 20, 2026

देहरादून। केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा, देहरादून के 38वें बैच (2024-2026) का प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा होने के बाद वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) के सभागार में दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह के बाद देश को 28 नए राज्य वन सेवा अधिकारी मिले।

इस बैच में छत्तीसगढ़ के चार, कर्नाटक के 17, मध्यप्रदेश के छह और उत्तर प्रदेश के एक अधिकारी शामिल हैं। बैच में 12 महिला अधिकारी भी शामिल हैं, जो वन सेवा के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।

दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण, नई दिल्ली के अध्यक्ष एवं भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी वीरेन्द्र आर. तिवारी उपस्थित रहे। समारोह में अन्य अतिथियों ने भी प्रशिक्षण पूरा करने वाले अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को वन प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण और वन प्रशासन से संबंधित विभिन्न विषयों का व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया। अब ये अधिकारी अपने-अपने राज्यों में वन संरक्षण और प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *