• Thu. Sep 24th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

चुनाव से पहले उत्तराखंड भाजपा में बड़ा बदलाव, दुष्यंत गौतम को प्रदेश प्रभारी पद से हटाया

ByParyavaran Vichar

Sep 24, 2026

उत्तराखंड भाजपा में विधानसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। लंबे समय से प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे दुष्यंत कुमार गौतम को राष्ट्रीय नेतृत्व ने पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर भाजपा ने नई टीम को जिम्मेदारी सौंपी है।

दुष्यंत गौतम को वर्ष 2020 में उत्तराखंड का प्रदेश प्रभारी बनाया गया था, जबकि रेखा वर्मा को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी। उनके कार्यकाल में भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार सरकार बनाकर राज्य में सत्ता परिवर्तन का मिथक तोड़ा। इसके बाद हरिद्वार के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया।

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की। इन चुनावी उपलब्धियों के बाद पार्टी ने 2024 में दुष्यंत गौतम को लगातार दूसरी बार प्रदेश प्रभारी बनाया था। हालांकि, उनका दूसरा कार्यकाल करीब दो वर्ष ही चल पाया।

हाल ही में हल्द्वानी में प्रदेश कार्यसमिति और कोर कमेटी की बैठक में दुष्यंत गौतम की मौजूदगी के बाद उनके विधानसभा चुनाव तक पद पर बने रहने की चर्चाएं तेज हुई थीं। संगठन के भीतर भी उनके भविष्य को लेकर अलग-अलग राय सामने आ रही थी। हालांकि, आखिरकार विधानसभा चुनाव से करीब तीन महीने पहले राष्ट्रीय नेतृत्व ने बदलाव का फैसला किया।

नई टीम में अनुभव और युवा चेहरों का मेल

भाजपा ने इस बार उत्तराखंड के लिए एक प्रदेश प्रभारी के साथ दो सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। नई टीम में राम माधव और अरविंद मेनन जैसे अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, बांसुरी स्वराज को सह-प्रभारी बनाया गया है।

पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में यह बदलाव आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। नई टीम के सामने राज्य में संगठन को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ाने और चुनावी तैयारियों को गति देने की जिम्मेदारी होगी।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post