• Thu. Sep 24th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश संगठन महामंत्री

ByParyavaran Vichar

Sep 24, 2026

उत्तराखंड भाजपा को नया प्रदेश संगठन महामंत्री मिल गया है। पार्टी ने फणीन्द्रनाथ शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी है। अजय कुमार के जाने के बाद से प्रदेश संगठन महामंत्री का पद खाली था।

णीन्द्रनाथ शर्मा भाजपा के अनुभवी संगठनात्मक नेताओं में माने जाते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की पृष्ठभूमि से आने वाले शर्मा को संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाने का लंबा अनुभव है।

साल 2023 में भाजपा के संगठनात्मक बदलाव के दौरान फणीन्द्रनाथ शर्मा को हरियाणा की जिम्मेदारी दी गई थी। इससे पहले वह असम और त्रिपुरा में प्रदेश संगठन महामंत्री के तौर पर काम कर चुके हैं। उनके कार्यकाल में पूर्वोत्तर राज्यों में पार्टी के संगठन विस्तार और मजबूती पर जोर दिया गया।

अब उत्तराखंड में उनकी नई जिम्मेदारी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। राज्य में पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों के अलग-अलग सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए संगठन को सक्रिय रखना उनके सामने प्रमुख चुनौती होगी।

फणीन्द्रनाथ शर्मा भाजपा और संघ के बीच समन्वय के साथ-साथ बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने और सदस्यता जैसे अभियानों को गति देने में भूमिका निभा चुके हैं। अब उत्तराखंड भाजपा में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post