• Sun. Jul 27th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

खाने में नमक कम, मिली खौफनाक सजा तो पत्नी ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

ByParyavaran Vichar

Jan 11, 2024

रुड़की। जितेंद्र (बदला नाम) की पत्नी से खाने में नमक कम हो गया। इसपर जितेंद्र भड़क गया और पत्नी से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि जितेंद्र ने पत्नी पर हाथ छोड़ दिया। इससे नाराज पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी। महिला हेल्प लाइन में दोनों की काउंसलिंग हुई तो दोनों को रिश्ते की अहमियत पता चली और उनका रिश्ता टूटने से बच गया।

ऐसे ही कई मामले रोजाना महिला हेल्प लाइन में आ रहे हैं। दो माह में पति-पत्नी के बीच छोटी-मोटी तकरार के 10 मामले महिला हेल्पलाइन पहुंचे। इनमें से महिला हेल्प लाइन ने चार मामलों में काउंसलिंग कराकर रिश्ते में घुली खटास में मिठास भर दी गई। इसके बाद पति-पत्नी ने कभी साथ नहीं छोड़ने की बात कही और एक साथ घर पर रहने लगे। छह मामलों की अभी काउंसलिंग चल रही है।

केस नंबर एक- रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवक का छह माह पूर्व पत्नी से इस बात पर झगड़ा हो गया कि वह देर तक मोबाइल पर अपनी मां से बातचीत करती थी। मामला महिला हेल्पलाइन पहुंचा। वहां दोनों की काउंसलिंग हुई और मामले का निपटारा हो गया।

केस नंबर दो- मंगलौर कस्बा निवासी एक महिला इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करती थी। यह उसके पति को नागवार गुजरा और विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी ने दहेज का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। मामला महिला हेल्पलाइन तक पहुंचा। वहां महिला पुलिस ने दोनों को रिश्तों की अहमियत समझाई तो मामले का निपटारा हुआ।

केस नंबर तीन- गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी महिला ने करीब तीन माह पूर्व मायके जाने की जिद पकड़ी तो पति ने घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने पति पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। महिला हेल्पलाइन में दोनों की काउंसलिंग हुई तो सच्चाई का पता चला। पुलिस के समझाने के बाद दोनों एक हो गए।


रुड़की महिला हेल्प लाइन और जिला मुख्यालय पर पति-पत्नी के बीच विवाद के मामले में काउंसलिंग कराई जाती हैं। इसके सुखद परिणाम आ रहे हैं। दंपती पुलिस की बात समझते हैं और बाद में अपनी गलती स्वीकार करते हैं। पिछले दिनों काउंसलिंग के बाद कई दंपती फिर से एक हो गए हैं।

-एसके सिंह, एसपी देहात

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *