• Thu. Jul 31st, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

ऊधमसिंह नगर में पुलिस के रडार पर आए छह खालीस्तानी समर्थक, पन्नू की धमकी के बाद शुरू हुई जांच

ByParyavaran Vichar

Jan 9, 2025

देहरादून। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी के बाद ऊधमसिंह नगर में छह खालिस्तानी समर्थकों को पुलिस ने रडार पर लिया है। इन सभी की लगातार निगरानी की जा रही है। पिछले दिनों पीलीभीत में भी तीन खालिस्तानी आतंकवादी पुलिस एनकाउंटर में मार गिराए गए थे। हालांकि, इन आतंकियों का प्रदेश से कोई ताल्लुक नहीं बताया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीलीभीत में हुए एनकाउंटर के बाद प्रदेश में भी अलर्ट किया गया था। इसके बाद से लगातार संदिग्धों पर नजर रखी जा रही थी। इसी बीच आतंकी पन्नू की भी भारत में बड़ा हमला करने संबंधी धमकी मिली थी। इसे लेकर पुलिस ओर इंटेलीजेंस ने भी अपनी जांच शुरू की थी।

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस क्रम में स्थानीय पुलिस ने छह संदिग्धों को अपने रडार पर लिया है। उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। बताया जा रहा है कि ये सब संदिग्ध खालिस्तान के समर्थक हैं लेकिन किस संगठन से जुड़े हैं इसकी जानकारी की जा रही है।

बता दें कि इससे पहले भी खालिस्तानी संगठनों से ऊधमसिंह नगर का नाम जुड़ा है। 2022 में भी चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था। ये सभी खालिस्तान टाइगर फोर्स से जुड़े थे। इनके ताल्लुकात ऑस्ट्रेलिया, कनाडा में बताए गए थे।

इसके बाद 2023 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भी ऊधमसिंह नगर से एक युवक को गिरफ्तार किया था। उसका संपर्क खालिस्तानी जगजीत सिंह से बताए गए थे। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस और इंटेलीजेंस अपनी जांच में जुटी हुई है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *