• Wed. Jul 30th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

झमाझम बारिश, कड़ाके की ठंड, बर्फबारी का खूबसूरत नजारा…तस्वीरों में देखें जन्नत सा दिखता उत्तराखंड

ByParyavaran Vichar

Feb 20, 2025

उत्तरकाशी। झमाझम बारिश, कड़ाके की ठंड और बर्फबारी की खूबसूरत नजारा। बदले मौसम के मिजाज के चलते आज उत्तराखंड की पहाड़ियां जन्नत सी खूबसूरत नजर आ रही है। प्रदेश में आज सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है। कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो रही है, तो वहीं कुछ जगहों पर तेज बारिश है। उत्तरकाशी हर्षिल घाटी औरर जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह से बर्फबारी जारी। वहीं गंगोत्री यमुनोत्री में भी बर्फबारी जारी। निचले इलाकों में छाए घने बादल। मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा में बर्फबारी का भव्य दृश्य मन मोहित करने वाला है।

यमुनोत्री धाम सहित मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में भी बर्फबारी जारी है। सुबह 4 बजे से यमुनोत्री धाम सहित आसपास खरशालीगांव जानकीचट्टी नारायण पुरी फूलचट्टी क्षेत्र में बर्फबारी तो निचले इलाकों बड़कोट तहसील क्षेत्र में रिमझिम बारिश हो रही है। मां यमुना के शीतकालीन पुजारी शेखर उनियाल ने बताया कि सुबह से क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 20 फरवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम खराब होने की संभावना जताई गई थी। हालांकि मौसम विभाग ने 21 फरवरी से प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की बात कही है। बीते दो दिनों तक लगातार हुई बर्फबारी से बदरीनाथ धाम में करीब छह इंच तक ताजी बर्फ जम गई है। जिसे देखते हुए जिलाधिकारी ने आला अधिकारियों के साथ धाम जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। धाम में मौसम बदलने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा चार मई से शुरू हो जाएगी। यात्रा तैयारियों को लेकर अभी तक प्रशासनिक टीम धाम नहीं पहुंची है। धाम में पेयजल, बिजली, सीवर, सड़क सहित विभिन्न यात्रा तैयारियों के कार्य होने हैं। मार्च माह में मास्टर प्लान के कार्य फिर से शुरू होंगे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *